अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सीरिया के टेलीविजन चैनल अल-अख़बारिया ने खबर दी है कि सीरियाई वायु सेना और सेना के हमले में आतंकवादियों के कई गाड़ियां नष्ट हो गई हैं जबकि दसियों आतंकवादी मारे गए हैं। इस बीच सीरिया में सैन्य सूत्रों का कहना है कि सेना के विशेष दस्ते ने दक्षिणी शहर दरआ के उपनगरीय इलाक़े अलबादूदा के पूर्व में एक बड़ी कार्रवाई करके आतंकवादियों को भारी जानी नुकसान पहुंचाया है।
इस बीच अलमिनार टीवी चैनल ने खबर दी है कि सीरियाई सेना ने हलब प्रांत के अल-ज़हरा क्षेत्र में सीमेंट के एक कारखाने पर कंट्रोल हासिल कर लिया है इस कार्रवाई कम से कम चालीस आतंकवादी मारे गए हैं। पश्चिमी हलब के उपनगर में भी सेना ने आतंकवादियों के एक हमले को नाकाम कर दिया है। उधर हुम्स में भी सीरियाई सेना ने आईएस के कई हमलों को नाकाम बना दिया है कि कार्रवाई में भी आईएस को भारी जानी और माली नुकसान हुआ है खबरों में बताया गया है कि सीरियाई सेना ने इस कार्रवाई में आईएस के कई कमांडरों को मार दिया है।